VIP गेट से दिल्ली विधानसभा का बैरियर तोड़कर घुसी कार, ड्राइवर गुलदस्ता रख फरार हुआ

नई दिल्ली।दिल्ली विधानसभा कैंपस में सोमवार दोपहर को सुरक्षा में चूक हुई। दोपहर करीब 2 बजे यूपी नंबर की कार वीआईपी एंट्री वाला गेट नंबर-2 की बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसी। कार ड्राइवर ने नकाब पहना हुआ था।अधिकारियों के मुताबिक, ड्राइवर सीधे विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर गया और पोर्च के पास गुलदस्ता रखकर कार समेत मौके से फरार हो गया।घटना के बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची है। कार की तलाश की जा रही है। एहतियात के तौर पर गेट नंबर 2 पर CRPF की तैनाती की गई है।हाल ही में विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकियां भी मिली थीं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां पहले से अलर्ट थीं।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment