नई दिल्ली।पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) भारत की कुछ प्रमुख धार्मिक जगहों पर हमला कर सकता है। खुफिया जानकारी मिलने के बाद शनिवार को दिल्ली के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।अधिकारियों के अनुसार सूचना मिली है कि आतंकी संगठन IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के जरिए लाल किला और चांदनी चौक के आसपास के इलाके में हमला करा सकता है। खास तौर पर चांदनी चौक इलाके के एक मंदिर पर खतरे की आशंका है।हालांकि इन सूचनाओं की अभी जांच की जा रही है, लेकिन एहतियात बरती जा रही है।
दिल्ली में धार्मिक-ऐतिहासिक जगह लश्कर के निशाने पर:खुफिया एजेंसियों का अलर्ट