दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा, ज्वेलर फैमिली इंदौर से सगाई फंक्शन से लौट रही थी, कोटा में ट्रक में घुसी मिनी बस, 4 की मौत

ब्रह्मास्त्र कोटा

सगाई फंक्शन से लौट रही मिनी बस (ट्रैवलर) आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। इस हादसे में 2 सगे ज्वेलर भाई, उनकी मां और बहनोई (बहन के पति) की मौत हो गई। परिवार के 10 अन्य लोग घायल हैं। इसमें से 7 की स्थिति गंभीर है। करौली का रहने वाला यह परिवार इंदौर से लौट रहा था। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना रविवार सुबह कोटा (ग्रामीण) के दीगोद उपखंड इलाके में सुबह करीब 5 बजे हुई।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया- शनिवार को करौली के सीताबाड़ी इलाके की रहने वाली ज्वेलर फैमिली इंदौर (मध्य प्रदेश) गई थी। इंदौर में लड़के का सगाई-गोदभराई कार्यक्रम था। शनिवार को ही रात के नौ बजे परिवार के सभी लोग मिनी बस से करौली के लिए चले थे। रविवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के चंबल पुल पर (बुढ़ादीत गांव) दुर्घटना हो गई। हादसा देखकर लगता है कि मिनी बस की स्पीड काफी तेज थी। आशंका जताई जा रही है कि मिनी बस के ड्राइवर को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। सगाई कार्यक्रम में सोनी परिवार के 14 लोग गए थे। 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक ने एमबीएस हॉस्पिटल (कोटा) में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment