धर्मशाला।दुनिया के चर्चित ‘एपस्टीन फाइल्स’ सेक्स स्कैंडल से अब बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का नाम भी जोड़ा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दलाई लामा को अमेरिकी अपराधी जेफ्री एपस्टीन से संबंधित बताया जा रहा था। इन दावों पर दलाई लामा के कार्यालय ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्टीकरण दिया है।दलाई लामा के कार्यालय ने इन खबरों को पूरी तरह से असत्य बताया है। जारी प्रेस स्टेटमेंट में कहा गया, “हम पूरी स्पष्टता के साथ पुष्टि करते हैं कि परम पावन दलाई लामा ने कभी भी जेफ्री एपस्टीन से मुलाकात नहीं की है। न ही उन्होंने अपनी ओर से किसी को एपस्टीन से मिलने या बातचीत करने के लिए अधिकृत किया था।”
दलाई लामा ऑफिस ने एपस्टीन फाइल्स से संबंध नकारा:सोशल मीडिया पर आई खबरों पर दी सफाई,