नई दिल्ली। देश में एलपीजी की कथित कमी को लेकर राजनीति तेज हो गई है। अखिलेश यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में एलपीजी संकट खराब तैयारी का परिणाम है। उन्होंने रविवार को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह बयान दिया और दावा किया कि देशभर में गैस की कमी से आम लोग प्रभावित हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पार्टी के विजन इंडिया कार्यक्रम में हिस्सा लेने मुंबई पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार देश को विश्वगुरु बनाने की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर आम लोगों की समस्याओं को दूर करने में असफल रही है।
तैयारी की कमी से पैदा हुई लापता गैस की स्थिति : अखिलेश