उज्जैन। तेज आवाज के मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट दौड़ाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। अभियान में चैकिंग के दौरान नागदा पुलिस ने 2 बुलेट जप्त की है।
नागदा पुलिस ने रविवार-सोमवार रात चैकिंग दौरान तेज आवाज के साइलेंसर लगाकर बुलेट दौड़ा रहे 2 युवकों को पकड़ा। एक बुलेट क्रमांक एमपी 13 ईएम 0940 देवराजसिंह निवासी भाटीसूडा की थी। दूसरी बुलेट क्रमांक एमपी 09 बीएल 3624 का चालक विजय प्रजापत था। दोनों ने बुलेट के साइलेंसर मॉडिफाइड कराये थे। जिसके चलते ध्वनि प्रदूषण तो हो रहा था वहीं यातायात के नियमों का उल्लघंन होने के साथ साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज से गुजरने वाले भयभीत हो रहे थे। पुलिस के अनुसार दोनों बुलेट जप्त कर चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा में कार्रवाई की गई है। दोनों से कोर्ट जुर्माना वसूला जायेगा। विदित हो कि शहर में भी यातायात और थाना पुलिस द्वारा कई सालों से तेज आवाज साइलेंसर बुलेट चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस लाखों रूपये के मॉडिफाइड सायलेंसरों पर रोड रोलर भी चला चुकी है। बावजूद बुलेट चलाने वालों में भय दिखाई नहीं दे रहा है।
तेज आवाज के साइलेंसर लगाकर दौड़ा रहे थे बुलेट