नागदा।गुजरात के दाहोद से अस्थि विसर्जन के लिए उज्जैन जा रहे परिवार के साथ मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टिपल यूनिट) ट्रेन में मारपीट का मामला सामने आया है। रतलाम स्टेशन से कुछ युवक ट्रेन में सवार हुए, जो नागदा जाने वाले बताए जा रहे हैं।आरोप है कि रतलाम से खाचरोद के बीच यात्रा के दौरान इनमें से एक मुस्लिम युवक ने परिवार की एक लड़की से छेड़खानी की कोशिश की। जब परिजन ने इसका विरोध किया, तो विवाद शुरू हो गया।पीड़ित परिवार के मुताबिक विवाद बढ़ने पर खाचरोद स्टेशन से मुस्लिम समाज के और लोगों को बुला लिया गया। इसके बाद 50 से 60 लोगों ने ट्रेन में चढ़कर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित पूरे परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित परिवार अब भी दहशत में है।लात-घूंसों से बेरहमी से पीटते हुए दिख रहे- ट्रेन में मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय ये वीडियो ट्रेन में मौजूद किसी यात्री ने बनाया है। करीब 6 सेकेंड के वीडियो में कुछ लोग बेल्ट और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटते हुए दिख रहे हैं। बोगी में अफरा–तफरी और चीख-पुकार मची है।
ट्रेन में छेड़खानी…गुजरात की महिलाओं-बच्चों को लात-घूंसों से पीटा: