टाटा के बाद अब एक और निर्माण एजेंसी बिलीफ बिल्डकॉन पर गिरी गाज   नगर निगम ने बिलीफ बिल्डकॉन को 3 साल के लिए किया ब्लैक लिस्ट गदापुलिया मंछामन होते हुए इंदौर रोड तक सड़क तथा नाला निर्माण कार्य समय पर पूर्ण नहीं करने पर की गई कार्यवाही

उज्जैन। शहर में सीवरेज लाइन बिछाने वाली टाटा कंपनी के बाद अब उज्जैन में एक और निर्माण कंपनी बिलीफ बिल्डकॉन को नगर निगम ने 3 साल के लिए ब्लैक लिस्ट किया है। कंपनी ने गदापुलिया मंछामन होते हुए इंदौर रोड तक सीमेंट कांक्रीट सड़क तथा नाला निर्माण कार्य समय पर पूर्ण नहीं करने पर नगर निगम उज्जैन द्वारा यह कार्रवाई की गई है।
 राज्य शासन द्वारा प्रदत्त विशेष निधि मे प्रावधानित सड़क गदापुलिया मंछामन होते हुए इंदौर रोड तक सीमेंट कांक्रीट सड़क तथा नाला निर्माण कार्य का ठेका नगर निगम उज्जेन द्वारा बिलीफ बिल्डकॉन प्रा.लि. भोपाल को दिया गया था। उक्त कार्य का एल.ओ.ए क्र. 15 दिनांक 15-03-2024 को जारी किया तथा कार्य की समयावधि 18 माह प्रदान की गई थी। उक्त समयावधि समाप्त होने के उपरांत भी वर्तमान तक बिलीफ बिल्डकॉन द्वारा स्थल पर कार्य पूर्ण नही किया गया है। उक्त कार्य समयसीमा में एवं गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण किये जाने के कारण उक्त फर्म को कार्यालय से कई सूचना पत्र जारी किये गये थें एवं कार्य की प्रगति को बढाये जाने हेतु कार्यालयीन पत्र संरल क्र.7 व 8 अंतिम रूप से जारी किये थे जिसमें अनुबंध पत्र के प्रपत्र के पृष्ठ क्र. 45 तथा 46 में उल्लेखित उपनियम 27 (Terminiation by EIC) के क्रम में पृथक पृथक 14 दिवस की अवधि में कार्य किये जाने हेतु जारी किये गये, जिसके उपरांत भी उक्त फर्म द्वारा लक्ष्य अनुरूप कार्य नहीं किया गया। स्थल निरीक्षण, सिहंस्थ समीक्षा बैठक तथा ई-मेल, वाट्सअप एवं मौखिक रूप से भी कार्य पूर्ण किये जाने हेतु अवगत कराया फिर भी इनके द्वारा कार्य में कोई सुधार नहीं किया गया एवं कार्य हेतु आवश्यकतानुसार लेबर, मशीनरी तथा अन्य संसाधन उपलब्ध नही कराये गये। सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए भीड प्रबंधन की दृष्टि से उक्त कार्य कराया अत्यन्त ही महत्वपूर्ण है। उक्त कार्य समय पर पूर्ण नही होने से निगम की छबी भी धूमिल हुई है अतः उपरोक्त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए अनुबंध पत्र के सेक्शन 3 (जी.सी.सी) में उल्लेखित उपनियम 27 (Terminiation by EIC) के अंतर्गत कार्य मे लापरवाही बरतने एवं अनावश्यक विलंब करने के कारण फर्म बिलीफ बिल्डकान की बैंक ग्यारंटी/ सिक्युरिटी डिपाजिट राशि को राजसात करते हुए उक्त कार्य को Terminiat किया गया तथा उज्जैन नगर पालिक निगम के कार्यो के लिए आगामी 3 वर्ष के लिए ब्लेक लिस्टेड किया गया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment