इंदौर।तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में कार से टक्कर मारने के बाद युवक का अपहरण कर मारपीट और लूट की वारदात सामने आई है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और लूट का केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है। सभी आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।संस्कृति पैराडाइज निवासी तनिष्क पुत्र महेश बैरागी ने शिकायत दर्ज कराई कि मंगलवार रात वह कार से जा रहे थे। कैलोद पाटा के पास पीछे से एक कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। वह नीचे उतरकर देखने लगे तो दूसरी कार से तीन लोग उतरे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।जबरन कार में बैठाकर बायपास पर घुमाया-शिकायत के अनुसार आरोपियों ने तनिष्क को जबरदस्ती अपनी कार (MP07 ZZ 2649) में बैठा लिया। इसके बाद उसे बायपास पर करीब आधे घंटे तक घुमाया गया। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
टक्कर के बाद कार सवार युवक का अपहरण:आधे घंटे घुमाया, अंगूठी-ब्रेसलेट उतरवाकर ले गए