ज्वेलर के बेटे का शव बलवाड़ा में मिला:दो दिन सेथी तलाश,पुलिस ने जहर से मौत की आशंका जताई

इंदौर। अग्रसेन नगर से 27 मार्च की सुबह लापता हुए ज्वेलर के बेटे का शव बलवाड़ा क्षेत्र में मिला है। दो दिन से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार को परिजन पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे। पुलिस ने प्राथमिक जांच में जहर से मौत की आशंका जताई है।मल्हारगंज थाना पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय अखिल पुत्र अनिल सोनी निवासी अग्रसेन नगर एयरपोर्ट रोड 27 मार्च की सुबह घर से नाश्ता करने की बात कहकर निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा।परिजनों ने उसी रात मल्हारगंज थाने पहुंचकर अखिल की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।शनिवार को परिजनों को सूचना मिली कि अखिल का शव बलवाड़ा के पास एक पुलिया के पास पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन इंदौर से खरगोन के लिए रवाना हो गए।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment