उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए एक अनोखा दृश्य सामने आया। उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया स्वयं सड़क पर उतरकर ट्रैफिक संभालते दिखे। उन्होंने मौके पर लोगों को समझाइश दी और गलत जगह खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।दरअसल, सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए शहर के कई हिस्सों में सड़कों का चौड़ीकरण और विस्तारीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। इन निर्माण कार्यों के कारण कई मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन रही है।प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कई स्थानों पर समानांतर सड़कों का उपयोग सुनिश्चित किया है, ताकि व्यापारिक गतिविधियां और यातायात दोनों प्रभावित न हों।सड़कों पर खड़ा कर देते हैं वाहन दरअसल, कुछ व्यापारी और स्थानीय नागरिक सड़कों पर अपने वाहन खड़े कर देते हैं। इससे सड़कें संकरी हो जाती हैं और यातायात का दबाव बढ़ने से लंबा जाम लग जाता है। इस स्थिति से आम यात्रियों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को धूप और भीड़ में काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है।स्थानीय नागरिकों के अनुसार, हाल ही में कई इलाकों में गंभीर जाम की स्थिति बनी, जिसमें आमजन काफी देर तक फंसे रहे। कुछ जागरूक नागरिकों ने स्वयं आगे बढ़कर व्यापारियों से बातचीत की और वाहनों को हटवाया। इस दौरान कुछ लोगों में नाराजगी भी देखी गई।सांसद बोले- आम जन नियमों का पालन करें सांसद अनिल फिरोजिया ने इस संबंध में कहा कि सिंहस्थ केवल प्रशासन का आयोजन नहीं है, बल्कि यह पूरे उज्जैन की सामूहिक जिम्मेदारी है।हर समस्या के लिए केवल प्रशासन को दोष देना उचित नहीं है। यदि व्यापारी वर्ग और आमजन नियमों का पालन करें और सहयोग करें, तो यातायात संबंधी समस्याओं को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
ज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया स्वयं सड़क पर उतरकर ट्रैफिक संभालते दिखे। उन्होंने मौके पर लोगों को समझाइश दी और गलत जगह खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।
