जीरो पाइंट ब्रिज पर चैकिंग में बच्चे बोले धीरे चलाये वाहन -जज्बा देख थाना प्रभारी ने पहनाई पुलिस मित्र जैकेट

उज्जैन। जीरो पाइंट ब्रिज पर रात के समय लगातार दुर्घटना होना सामने आ रहा है। रविवार रात पुलिस ने चैकिंग पाइंट लगाया, इस दौरान तीन बच्चों ने भी सहयोग देने की बात कहीं। बच्चों का जज्बा देख थाना प्रभारी ने उन्हे पुलिस मित्र की जैकेट पहना दी।
देवासगेट थाना प्रभारी अनिला पाराशर रात 8.30 बजे के लगभग जीरो पाइंट ब्रिज पर होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये टीम के साथ पहुंची थी और चैकिंग पाइंट लगाया था। इसी दौरान हीरामिल क्षेत्र में रहने वाले कक्षा चौथी में अध्ययनरत उबेर पिता इमरान, विनायक पिता नरेन्द्र बैंडवाल और कक्षा 8 वीं का छात्र अमन पिता कमल बंशीलाल चैकिंग पाइंट पहुंचे। उन्होने बताया कि वह हर दिन शाम को दुर्घटना होती देखते है। वह भी पुलिस के साथ चैकिंग में शामिल होकर वाहन चालकों को गाड़ी धीरे चलाने के लिये बताना चाहते है। तीनों का जज्बा देख थाना प्रभारी ने उन्हे चैकिंग में शामिल करते हुए पुलिस मित्र की जैकेट पहना दी। तीनों छात्रों ने वाहन चलाकों से अपनी करते हुए कहा कि गाड़ी धीरे चलाये, शराब का नशा ना करें। तीनों करीब 2 घंटे तक पुलिस मित्र बनकर चैकिंग में सहयोग करते रहे।
3 फरवरी की रात हुई थी भयावह दुर्घटना
जीरो पाइंट ब्रिज पर 3 फरवरी की रात भयावह दुर्घटना हुई थी। एक्टिवा सवार सूरज अग्निहोत्री निवासी पंवासा की मौत हो गई थी, उसका साथी अंकित उर्फ कान्हा  गंभीर घायल हुआ था। देवासगेट पुलिस ने मामला दर्ज कर एक्टिवा को टक्कर मारने वाली तेज रफ्तार इनोवा कार को 500 कैमरे देखने के बाद ट्रेस कर नानाखेड़ा क्षेत्र से जप्त करते हुए चालक हर्षवर्धन उर्फ नानू उर्फ जय पिता संग्रामसिंह सोलंकी निवासी देवास हाल मुकाम महाशक्तिनगर को हिट एंड रन मामले में रविवार को गिरफ्तार किया। वहीं ब्रिज पर दुर्घटना रोकने के लिये  चैकिंग पाइंट लगाया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment