जासूसी में गिरफ्तार नौसैनिक की 22 दिन पहले हुई शादी

ब्रह्मास्त्र आगरा

यूपी एटीएस ने आगरा से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। आरोपी भारतीय नौसेना में लांस नायक है। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई लिए जासूसी कर रहा था। आरोपी ने आईएसआई एजेंट को देश के युद्धपोतों की तस्वीरें और डिटेल्स भेजी हैं। इसकी पुष्टि उसके पास मिले दस्तावेजों से हुई है। लांस नायक ने अपने बैंक खाते से आईएसआई एजेंट को पैसे भी ट्रांसफर किए थे। एटीएस ने आरोपी को आगरा के कागारौल थाने के गांव चीतपुर से दबोचा है। उसकी 22 दिन पहले ही शादी हुई थी। इसके बाद वह हनीमून मनाने दुबई गया था और तीन दिन पहले ही वहां से लौटा था। केरल में तैनात था लांस नायक लकी आरोपी लांस नायक आदर्श कुमार उर्फ लकी आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र के चीतपुर गांव का रहने वाला है। अभी उसकी तैनाती दक्षिणी नेवल कमांड, कोच्चि (केरल) में थी। एटीएस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि लकी पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई को भारत से जुड़ी अहम जानकारियां भेज रहा है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment