उज्जैन। कक्षा नवी में पढ़ने वाली छात्र के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
उन्हेल के ग्राम सरवाना में रहने वाला मनोहर राठौर 30 वर्ष नीलगंगा थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में किराए का मकान लेकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा है। कुछ समय पहले उसने क्षेत्र में ही रहने वाली कक्षा नवी की छात्रा के साथ जबरदस्ती अपने घर में बुलाकर दुष्कर्म किया था। 14 साल की छात्रा को उसने धमकी दी थी कि किसी को बताया तो अच्छा नहीं होगा। छात्रा ने डर कर किसी को भी घटना नहीं बताई इसी का फायदा दूसरी बार फिर आरोपी ने उठाने का प्रयास किया। छात्रा ने घटनाक्रम परिजनों को बताया। मंगलवार को मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई गई। नीलगंगा थाना उपनिरीक्षक वर्षा सोलंकी ने बताया कि छात्रा के बयान दर्ज कर आरोपी युवक को कुछ घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धारा में प्रकरण दर्ज किया गया है। बुधवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश किया गया था।
