चुनाव से पहले 26 नेता निर्विरोध निर्वाचित:इनमें पवार, , अभिषेक मनु सिंघवी शामिल; 11 सीटों पर मुकाबला

नई दिल्ली।10 राज्यों की 37 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में 7 राज्यों के 26 उम्मीदवार बिना मुकाबले (निर्विरोध) के ही निर्वाचित हो गए हैं। इनमें एनसीपी (शरद) प्रमुख शरद पवार, कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।कई राज्यों में विपक्षी दलों ने उम्मीदवार नहीं उतारे, जिसके कारण ये नेता बिना मतदान के ही राज्यसभा पहुंच गए। हालांकि बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर मुकाबला होना तय है। इन राज्यों में अतिरिक्त उम्मीदवार मैदान में होने के कारण चुनाव कराया जाएगा।
निर्विरोध चुने गए उम्मीदवार, इनमें 11 NDA, 14 विपक्ष से महाराष्ट्र (7)-शरद पवार (NCP-शरद)-रामदास आठवले (आरपीआई-आठवले)-विनोद तावड़े (बीजेपी)-रामराव वडुकुटे (बीजेपी)माया इवनाते (बीजेपी)-ज्योति वाघमारे (शिवसेना -शिंदे)-पार्थ पवार (एनसीपी)-तमिलनाडु (6)-तिरुची शिवा (DMK)-जे कॉन्स्टेंटाइन रविंद्रन (DMK)-एम क्रिस्टोफर तिलक (कांग्रेस)-एल के सुदीश (DMDK)-एम थंबीदुरई (AIADMK)-अंबुमणि रामदास (PMK)-पश्चिम बंगाल (5)-राहुल सिन्हा (BJP)-बाबुल सुप्रियो (TMC)-पूर्व डीजीपी राजीव कुमार (TMC)-सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी (TMC)-कोएल मलिक (TMC)-असम (3)-जोगेन मोहन (BJP)-तेरोस गोवाला (BJP)-प्रमोद बोरो (UPPL)-तेलंगाना (2)-अभिषेक मनु सिंघवी (कांग्रेस)-वेम नरेंद्र रेड्डी (कांग्रेस)-छत्तीसगढ़ (2)-लक्ष्मी वर्मा (BJP)-फूलो देवी नेताम (कांग्रेस)-हिमाचल प्रदेश (1)-अनुराग शर्मा (कांग्रेस)
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment