उज्जैन। आशुमेतरानी माता मंदिर के पास बुधवार शाम एक युवक लाश पड़ी होने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। युवक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान हो चुके।
जीवाजीगंज थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि शाम को कुछ लोगों ने जूना सोमवारिया रिंगरोड पर आशुमेतरानी माता मंदिर के पास एक युवक की लाश पड़ी होने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास के लोगों ने युवक को पहचानने से इंकार कर दिया। पुलिस ने उसके कपड़ों की तलाशी ली तो जेब से जहरीले पदार्थ की शीशी बरामद हुई। उसके पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं था जिससे उसकी पहचान की जा सके। हाथ पर सिर्फ बीके गुदा मिला है। फिलहाल शव को चरक अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रख मर्ग कायम किया गया है। मामला आत्महत्या का सामने आया है। परिजनों का पता चलने पर पोस्टमार्टम कराया जायेगा।
रात 10 बजे चाकूबाजी में घायल 2 युवकों को उनके परिचत चरक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने उपचार के लिये भर्ती किया। दोनों को चाकू के गहरे घाव लगे थे, लेकिन हालत खतरे से बाहर थी।
बताया जा रहा है कि राजेन्द्र नगर में रहने वाले विशाल पिता अरविंदसिंह राठौर 29 साल और सचिन पिता ओमप्रकाश बारोड़ 28 साल निवासी जेलियाखेड़ी राघवी को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों पर को चाकू से हमला होना बताया गया। दोनों घायलों को अस्पताल लाने वालों ने बताया कि शांतिनगर में कुछ युवकों से विवाद होने पर चाकू मारे गये है। मामला पुलिस विवेचना से जुड़ा होने पर ड्युटी कम्पाउंडर द्वारा नीलगंगा थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार घायलों के बयान दर्ज होने पर ही उनके साथ हुई घटना और चाकू मारने वालों की जानकारी सामने आ पायेगी।
चाकूबाजी, 2 युवक घायल,मंदिर के पास मिली युवक की लाश