जीरापुर। मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के जल स्रोतों के रखरखाव, साफ-सफाई, सौंदर्यकरण एवं संरक्षण के उद्देश्य से जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरूआत की गई है। इसी क्रम में 19 मार्च को चैत्र नवरात्रि और नववर्ष के अवसर पर नगर परिषद जीरापुर द्वारा छापी बांध घाट की साफ-सफाई कर अभियान का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने घाट की सफाई कर अभियान की शुरूआत की। इस दौरान जल स्रोतों के संरक्षण और उनके महत्व को लेकर भी जानकारी दी गई।
अभियान के तहत नगर परिषद द्वारा आने वाले समय में क्षेत्र की वाटर बॉडी का गहरीकरण, सौंदर्यकरण, जीर्णोद्धार, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था तथा पेयजल स्रोतों को पुनर्जीवित करने और उनके संरक्षण जैसे कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे।
इस अवसर पर उदय सिंह चौहान विभाग संघ चालक, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह, उपाध्यक्ष हेमंत जोशी, कमल जावा, श्यामसुंदर टेलर, दिनेश नागर सहित परिषद सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिओम शर्मा, उपयंत्री बृजेश उपाध्याय, स्वच्छता पर्यवेक्षक आजाद झावा तथा नगर परिषद के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
महिदपुर
ग्राम पंचायत चितावद में 19 मार्च को जल गंगा संवर्धन अभियान का खण्ड स्तरीय शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान, भाजपा मण्डल अध्यक्ष गुरूचरण सिंह चौहान एवं जनपद सदस्य प्रतिनिधि गिरधारी चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शिप्रा नदी के घाट की साफ-सफाई के साथ अभियान की शुरूआत हुई। यह अभियान 19 मार्च से 30 जून तक संचालित होगा, जिसके तहत जल संरक्षण, पुरानी जल संरचनाओं की सफाई-नवीनीकरण, जल गुणवत्ता सुधार एवं पौधारोपण की तैयारी जैसे कार्य किए जाएंगे। महिदपुर जनपद की 120 ग्राम पंचायतों में इसका संचालन किया जा रहा है।
घाट की सफाई कर जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरूआत