कानड। म.प्र. जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में गुरुवार को ब्लॉक आगर के सेक्टर कानड़ अंतर्गत ग्राम कोलुखेड़ी स्थित शिवतोड़ा मंदिर परिसर में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सहारा आदर्श ग्राम विकास समिति, बटावदा द्वारा किया गया।प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समिति सदस्यों को ग्राम विकास, जल संरक्षण, जैविक कृषि, स्वावलंबन एवं समितियों के प्रभावी संचालन के संबंध में व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. देवनारायण गौड़ कानड़ उपस्थित रहे। जबकि मुख्य वक्ता मंदिर अध्यक्ष रामनाथ सिंह सोलंकी रहे।
कार्यक्रम की शुरूआत में समाज सेवी दारा सिंह आर्य ने प्रशिक्षण की भूमिका प्रस्तुत करते हुए इसके उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से ग्राम स्तर पर समितियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। साथ ही प्रस्फुटन नवा अंकुर समितियो को किस तरह से अपने कार्य करना चाहिए उस पर भी जोर दिया। आम जन ओर शासन की बीच की कड़ी हे जन अभियान परिषद की समिति को बताते हुए। अपनी बात कही।
प्रशिक्षण के दौरान डॉ. नारायण सिंह बगाना ने जन अभियान परिषद की संरचना, समितियों के कार्य, दस्तावेजीकरण, अभिलेख संधारण एवं सक्रियता बनाए रखने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम (उटढउछऊढ) के बारे में भी बताया। मंदिर समिति अध्यक्ष
रामनाथ सिंह सोलंकी ने जल संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। नियमित सिंचाई एवं जल बचत के उपाय अपनाकर ही ग्राम को हरित बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
डॉ. देवनारायण गौड़ ने जैविक खेती के महत्व को बताते हुए कहा कि इससे भूमि की उर्वरता बनी रहती है और स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहता है। इस लिए जैविक खेती कार गर सिद्ध हे। वही उपभोक्ता संगठन के जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा ने भी अपने विचार रखे। समिति के श्याम पाटीदार ने स्वावलंबन पर अपने विचार रखते हुए कहा कि हमारे पूर्वज आत्मनिर्भर थे और गांव की व्यवस्था ऐसी थी कि अधिकांश आवश्यकताएं स्थानीय स्तर पर ही पूरी हो जाती थीं। कार्यक्रम में 5 प्रस्फुटन समितियों के सदस्य, 4 अतिथि एवं 5 बीएसडब्ल्यू /एमएसडब्ल्यू छात्र उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन श्याम पाटीदार ने किया आभार कमल सिंह सोनगरा ने आभार व्यक्त किया।
ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों को सशक्त बनाने हेतु क्षमता वर्धन प्रशिक्षण आयोजित