गोयल बोले- अमेरिका से डील ऐतिहासिक:कृषि खाद्य क्षेत्र का पूरा ध्यान रखा; विपक्ष का हंगामा, बोले- राहुल को बोलने दें

नई दिल्ली। बजट सत्र का बुधवार को  वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में अमेरिका से टैरिफ डील पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि डील ऐतिहासिक है। भारत के कृषि और खाद्य क्षेत्र का पूरा ध्यान रखा गया है। यह डील भारत के विकास में बेहद फायदेमंद होगी।गोयल के भाषण के दौरान विपक्षी सांसद हंगामा करते रहे। विपक्ष ने ‘LoP (राहुल गांधी) को बोलने दो’, नरेंद्र मोदी-सरेंडर मोदी और ‘डरता है डरता है नरेंद्र मोदी डरता है’ के नारे लगाए। विपक्ष के हंगामें पर लोकसभा को दोपह 2 बजे तक स्थगित किय गया।इससे पहले लोकसभा से निलंबित विपक्ष के 8 सांसदों ने पोस्टर लेकर विरोध जताया। पोस्टर पर लिखा- पीएम इज कॉम्प्रोमाइज्ड (प्रधानमंत्री ने समझौता किया)। पोस्टर पर पूर्व आर्मी चीफ नरवणे, पीएम नरेंद्र मोदी और जेफ्री एपस्टीन की तस्वीर थी।इन सांसदों को चेयर की तरफ पेपर उछालने की शिकायत पर पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किया गया है। आज सुबह लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर विपक्ष ने हंगामा किया।इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित की थी। सदन केवल 5 मिनट ही चला। पीएम मोदी भी शाम 5 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सदन को संबोधित कर सकते हैं।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment