महिदपुर। मध्यप्रदेश युवक महासंघ की अगुवाई में पूरे भारतवर्ष में 11 मार्च को प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ दादा के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक महोत्सव को हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी क्रम में गत दिवस युवक महासंघ के प्रदेश इकाई अध्यक्ष अनिल दसेड़ा (जावरा) फाल्गुनी तेरस के अवसर पर श्री शत्रुंजय आदिनाथ तीर्थधाम किला मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पधारे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 11 मार्च को दादा आदिनाथ के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक दिवस को उत्साह, उमंग एवं भक्ति भाव से मनाने हेतु सभी श्रावक-श्राविकाओं एवं युवाओं को प्रेरित किया। इस अवसर पर गुरुवर्या परम पूज्य शासन ज्योति श्रीजी म.सा. की पावन निश्रा में महोत्सव के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया।
गुरु-निश्रा में हुआ पोस्टर का विमोचन