उज्जैन। प्रभु ईसा मसीह की याद मे पवित्र शुक्रवार को इसाई धर्मावलंबी गुड फ्राइडे मनाते हैं। आज शाम 6 बजे शहर के कैथोलिक इसाई लोगों ने मारिया नगर चर्च से हाथ मे क्रास लेकर एक जुलूस निकाला जो ॠषिनगर , पुष्पामिशन अस्पताल होते हुए पुनः कैथोलिक चर्च पहुंचा।
ॠषिनगर मे लोगों ने पुष्पवर्षा की। कैथोलिक चर्च मे इस अवसर पर एक प्रार्थना सभा हुई और ईसा मसीह को याद किया गया । फादर ने सभी धर्मावलंबियों से ईसा मसीह की शिक्षाओं को आत्मसात कर जीवन को शांति व भाईचारे के साथ जीने की अपील की। इस धार्मिक जुलूस मे समस्त कान्वेंट स्कूल की सिस्टर्स व कैथोलिक धर्मावलंबी सम्मिलित हुए।