गाड़ी ना चलाने की बात को लेकर विवाद:युवक के साथ की हाथापाई, पुलिस ने किया केस दर्ज

इंदौर।एरोड्रम इलाके में गाड़ी ना चलाने की बात को लेकर एक युवक के साथ हाथपाई की घटना हुई। घटना के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया। इधर, पुलिस ने युवक की शिकायत पर कायमी की है।एरोड्रम पुलिस के मुताबिक विशाल (22) पिता बृजेंद्र त्रिपाठी निवासी गोविंद कॉलोनी की शिकायत पर गुलशन पाठक निवासी गौरी नगर के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज किया गया है। विशाल ने पुलिस को बताया कि गुलशन ने गाड़ी चलाना छोड़ने की बात को लेकर उससे कहा कि मेरी गाड़ी क्यों नहीं चला रहा है।इस पर विशाल ने कहा कि वह उसकी गाड़ी नहीं चलाएगा, इस बात पर गुलशन ने विशाल के साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की हाथापाई कर दी, जिसमें विशाल की आंख में चोट आई। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और विशाल को पास के अस्पताल में भर्ती किया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment