खुसूर-फुसूर समस्या का हल मुस्कान के साथ चुटकियों में एक बार फिर वर्दी में मुस्कान एवं हर समस्या का हल चुटकियों में करने की क्षमता आ गई है

खुसूर-फुसूर

समस्या का हल मुस्कान के साथ चुटकियों में

एक बार फिर वर्दी में मुस्कान एवं हर समस्या का हल चुटकियों में करने की क्षमता आ गई है। संभाग के वर्दी मुखिया के तौर पर हर समय चेहरे पर मुस्कान लेकर काम करने वाले अधिकारी ने एक बार फिर से अपनी मुस्कान से बैठक को तनाव मुक्त कर दिया है। हाल ही में चौथी बार संभागीय मुख्यालय पर अपना पदभार संभालने के बाद वे विभागीय बैठक में बडे ही सहज और मिलनसारिता के साथ शामिल हुए और मंदिर में आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं के समागम पर्व की तैयारियों को लेकर उन्होंने बैठक के बिंदुओं पर सहजता से ही चर्चा की। सुरक्षा को लेकर पुरी संवेदनशीलता के साथ तैयारी के टिप्स अपने अनुभव के आधार पर दिए । महिला सुरक्षा से लेकर वीआईपी व्यवस्था तक तैयारी की जानकारी भी उन्होंने हासिल की । दर्शन में लगने वाले समय से लेकर तमाम जानकारियों को उन्होंने ने बारिकी से जाना और अपनी और से उसमें सुझाव देते हुए कम समय में दर्शन करवाने का टिप्स भी दे दिया। मंदिर में श्रद्धालुओं की दर्शन के साथ सुरक्षा व्यवस्था में उनका लंबे समय तक योगदान होने से वे यहां के चप्पे –चप्पे से वाकिफ हैं। बैठक से बाहर आने के उपरांत अधिकारियों में उनके मुस्कान और सहजता के साथ गंभीरता से विषयों की पकड के समन्वय को लेकर खुसूर-फुसूर सूनी गई।

 

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment