खुसूर-फुसूर शहर की बदलेगी तस्वीर… महाआयोजन के लिए इस बार पूरातन शहर की पुरी तस्वीर ही बदलने वाली है

खुसूर-फुसूर

शहर की बदलेगी तस्वीर…

महाआयोजन के लिए इस बार पूरातन शहर की पुरी तस्वीर ही बदलने वाली है। इसी के तहत अब शहर उडान की और आगे बढ गया है। खास तो यह है कि जमीन के लिए भी पैसा मिलने की मंजूरी हो गई है। दीपावली से लेकर अब तक इस मामले में जिस तरह से फाईल दौड रही है उससे लग रहा है कि महाआयोजन के पूर्व केंद्र की उडान योजना के तहत पुरातन शहर भी उडान भरेगा और इसकी उडान शहर वासियों की उडान रहने वाली है। एक समय था जब इस शहर के उद्योग धंधे एक –एक कर बंद होते चले गए और शहर में मंडी एवं मंदिर से ही आर्थिक लेन देन का स्तर बना हुआ था। मिल एवं कारखाना मजदूरों का करोडों रूपया बकाया रहा । इससे पलायन भी हुआ और लोगों को मजबूरी में बहुत कुछ सहना पडा । दु:ख के दिन बीते रे भय्या अब सुख आयो रे की तर्ज पर शहर में अब उद्योगों की श्रृंखला चल रही है। जो युवा रोजगार के लिए पलायन कर गए थे उनके लौटने की उम्मीद जागने लगी है। खास  तो यह है कि इस उडान योजना के अमल में आने से उन बुजुर्गों एवं युवाओं की आंखों में रोशनी जाग गई है जो अवकाश अभाव में घर आकर बुजुर्गों से मुलाकात नहीं कर पाते थे। अपने बुजुर्गों को बुलाने में भी समस्या थी। अब अपना शहर अपनी उडान और कुल किलोमीटर पर उडान का अड्डा होगा। खुसूर-फुसूर है कि इसके अमल में आने से एक नहीं अनेक सुविधाजनक स्थितियां आकार लेंगी। पास के औद्योगिक क्षेत्र में अब और नए उद्योंगों के लिए व्यवसायी जमीन तलाशेंगे। माल वाहन उडानें भी होंगी तो माल का परिवहन भी हो सकेंगा। व्यवसायी भी चंद घंटों में यहां आ जा सकेंगे।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment