क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संख्या से व्यवसाय में तेजी आई,दो मंजिला स्मार्ट पार्किंग में वाहन भी फूल महाकाल क्षेत्र के व्यवसाय में तेजी,अवकाश में बढे श्रद्धालु -होटल,होम स्टे में भी अच्छी खासी बुकिंग बढी,नास्ता,खाना की दुकानों में भी व्यवसाय तेज

उज्जैन। तीन दिन अवकाश के चलते भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढने से क्षेत्र के व्यवसाय में तेजी बताई जा रही है। सामान्य दिनों में जहां डेढ –लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस संख्या से वर्तमान में अवकाश का आंकडा बढा है। मंदिर समिति के फैले हुए प्रांगण एवं बेरिकेडस से श्रद्धालुओं को सुविधाजनक दर्शन हो रहे हैं।

वीआईपी का दौरा भी बढा-

शहर में चल रहे आयोजनों के दौर में मंदिर में दर्शन करने आने वाले वीआईपी की संख्या में भी एक दम से ईजाफा हुआ है। प्रदेश के साथ अन्य प्रदेशों के मंत्री एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों की संख्या में भी पिछले दो दिनों से बढी हुई है।

व्यवस्थाओं के विस्तार के समक्ष संख्या कम-

इधर यह सामने आया कि श्रद्धालुओं की संख्या बढने के बावजूद मंदिर समिति के श्रद्धालुओं के लिए खडे रहने एवं बेरिकेडस में खडे रहने की पर्याप्त क्षेत्र होने से कोई खास फर्क नहीं पडता है। सामान्य दिनों में डेढ- दो लाख श्रद्धालुओं के दर्शन के दौरान श्रद्धालु चलते हुए ही भगवान के सामने पहुंच जाते हैं उन्हे कहीं भी रूकना नहीं पडता है। इसकी अपेक्षा शनिवार को श्रद्धालुओं की कतार को रोक-रोक कर चलाने की स्थिति बेरिकेडस में बन रही थी।

बाजार में भी आयी तेजी-

तीन दिनी अवकाश में मंदिर क्षेत्र के बाजार में भी तेजी देखी जा रही है। मंदिर क्षेत्र में स्मार्ट पार्किंग भी बराबर भरी हुई चल रही है। उसके साथ ही मंदिर क्षेत्र की होटलों एवं होम स्टे में बराबर बुकिंग पहुंच रही है। यही नहीं जलपान एवं खान पान की दुकानों पर भी बराबर भीड बनी हुई है।

तीन दिन में पहुंचे 5 लाख श्रद्धालु-

शनिवार देर रात तक पिछले तीन दिनों में मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का आंकडा करीब 5 लाख के आसपास जा रहा है। मंदिर प्रबंध समिति के हेड काउंटेबिल स्थिति में शनिवार रात 8 बजे तक 4.82 हजार के लगभग यह आंकडा था।

दिन   श्रद्धालुओं की संख्या

2अप्रेल-147854

3अप्रेल-154643

4अप्रेल-178942

स्त्रोत –श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति,उज्जैन

-ग्रीष्म अवकाश आने की स्थिति में श्रद्धालु बढेंगे। हमने तैयारी पूरी कर रखी है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं।

-प्रथम कौशिक,प्रशासक ,श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति,उज्जैन

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment