कोयला फाटक-गोपाल मंदिर मार्ग चौड़ीकरण में व्यापारी आमने-सामने:5 व्यापारियों ने विरोध में याचिका लगाई

उज्जैन।उज्जैन शहर के प्रमुख कोयला फाटक से गोपाल मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण में कंठाल से लेकर छत्री चौक तक होने वाले चौड़ीकरण को लेकर व्यापारी आमने सामने हो गए है। इस मार्ग के रहवासियों को चौड़ीकरण का नोटिस मिलते ही विरोध में जहा पांच व्यापारी कोर्ट से स्टे ले आए तो वही अब अन्य व्यापारी इस चौड़ीकरण को सही और शहर की जरुरत बताते हुए व्यापारियों का विरोध कर रहे है।अरविंद मेदेवाला ने बताया कि कंठाल से गोपाल मंदिर तक रोज भारी ट्रैफिक जाम लग रहा है और स्कूली बसें फंस रही हैं। इस मार्ग से बाबा महाकाल की शाही सवारी निकलती है, रोजाना भीड़ के चलते लोगों को पैदल चलने तक जगह नहीं मिल रही है। ऐसे में मनीष गुप्ता, भरत जैन, अनिल गादिया, सौभागमल गादिया और प्रदीप गादिया द्वारा विरोध किया जा रहा है।स्मार्ट सिटी पर रोड़ा-इनके मकानों की गहराई 65 से 100 फीट तक है। इसके बावजूद ये लोग शहर के विकास के लिए मात्र 10 फीट जगह देने को तैयार नहीं हैं। मांग की गई है कि नगर निगम इनके मकानों की वास्तविक गहराई की माप करे।विरोध करने वालों की मंशा पर सवाल उठाते हुए मेदेवाल ने कहा कि ये लोग राज्य सरकार की महत्वपूर्ण विकास योजनाओं में रोड़ा अटका रहे हैं, मुख्यमंत्री उज्जैन को स्मार्ट सिटी बनाने का बेहतरीन प्रयास कर रहे हैं, ऐसे में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले ही इसका विरोध क्यों कर रहे हैं।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment