कैथोलिक चर्च में रात 2.45 बजे प्रभात वंदना और जुलूस -ईसा मसीही के पुनरुत्थान का दिवस ईस्टर पर्व आज

उज्जैन। ईसाई समुदाय के प्रभु यीशु को गुड फ्राइडे के दिन सूली पर चढ़ाया गया था, तीसरे दिन वह मृतकों में से जी उठे थे। आज प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का पर्व ईस्टर के रूप मे मनाया जायेगा। इससे पहले शनिवार-रविवार रात 2.45 बजे कैथोलिक चर्च परिसर में प्रभात वंदना के साथ जुलूस निकाला गया।
धर्मग्रंथ बाइबल के अनुसार गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु को मानव जाति के उद्धार और पापों की क्षमा के लिये सूली पर अपने प्राण त्याग दिये थे और तीसरे दिन वह मृतकों में से जी उठे थे। शुक्रवार को ईसाई समुदाय ने गुड फ्राइडे मनाया था और कैथोलिक चर्च के साथ मसीही चर्च में दोपहर को प्रार्थना सभा के साथ क्रूस यात्रा निकाल गई थी। आज समाजजन ईस्टर मनायेगा। रात 2.45 बजे कैथोलिक चर्च में प्रभात वंदना की शुरूआत हुई। जिसकी अगुवाई आर्च बिशप सेवास्टियन वडक्केल द्वारा की गई। प्रभात वंदना में प्रभु यीशु के पुनरूत्थान की धर्म विधियों का अनुशरण किया गया। उसके बाद चर्च परिसर में जुलूस निकाला गया और खुशियां मनाई गई। इस दौरान समाजजन मौजूद रहे। आज सुबह 8.30 बजे पवित्र बलिदान के साथ आराधना होगी। मसीही चर्च में आज सुबह ईस्टर का उत्साह दिखाई देगा।
21 दिन मनायेगें स्वर्गारोहण दिवस
ईसाई धर्मग्रंथ बाइबल के अनुसार प्रभु यीशु मृतकों में से जी उठे के बाद 21 दिनों तक लोगों के बीच रहे थे और मानवता का संदेश दिया था। उसके बाद उन्हे आसमान में उठा लिये गये थे। उनके आसमान में उठा लेने का स्मरण करते हुए 21 दिनो बाद स्वर्गारोहण दिवस मनाया जायेगा। ईसाई समुदाय का मानना है कि प्रभु अंत के दिनों में एक बार फिर आयेगें।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment