इंदौर। कनाडिया थाना क्षेत्र में बिचोली हाप्सी ब्रिज पर बुधवार देर रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। केले से भरा आयशर वाहन हाईवे पर खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गया। टक्कर में आयशर चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस के अनुसार आयशर वाहन राऊ की ओर से देवास की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बिचोली हाप्सी ब्रिज के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से उसकी तेज टक्कर हो गई।मौके पर ही ड्राइवर और क्लीनर की मौत हो गई।ट्रक पर खड़ी जेसीबी से वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त-हादसे के समय ट्रक पर एक जेसीबी मशीन खड़ी थी। टक्कर इतनी तेज थी कि आयशर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दोनों लोग केबिन में फंस गए। जेसीबी और क्रेन से निकाले गए शव-सूचना मिलने पर कनाडिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन बुरी तरह फंस जाने के कारण शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब देर तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला और तीन जेसीबी व क्रेन की मदद से दोनों शव बाहर निकाले गए।
केले से भरा आयशर ट्रक से टकराया:ड्राइवर- क्लीनर की मौत; केबिन में फंसे शव, 3 जेसीबी- क्रेन से निकाले बाहर