नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ। केरल में सोमवार को तेज बारिश से जुड़ी घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई। बारिश-लैंड स्लाइड के चलते 29 घर ढह गए, 868 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रभावित जिलों में राहत शिविर खोले गए हैं। 11 जिलों पथानामथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, एनार्कुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड़, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में बारिश का रेड अलर्ट है। महाराष्ट्र के मुंबई और ठाणे में आज भारी बारिश का अलर्ट है। मुंबई सोमवार को दिनभर तेज बारिश हुई। वर्ली मेट्रो स्टेशन में पानी भर गया। अंधेरी, भांडुप, पवई में सड़कों पर पानी भरने से घंटों पर जाम रहा। लोकल ट्रेन और फ्लाइट्स भी प्रभावित हुईं। मुंबई में 16 दिन पहले मानसून पहुंचा।
केरल में तेज बारिश में 4 की मौत, मुंबई-ठाणे में आज बारिश का रेड अलर्ट
