केदारनाथ में सारा अली खान को एफिडेविट से मिलेगी एंट्री

बीकेटीसी अध्यक्ष बोले-सनातन में आस्था रखने वालों का स्वागत, फोटोग्राफी के लिए तय होगी जगह

उत्तराखंड में बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश को लेकर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने एक सब-कमेटी गठित कर दी है, जो एक खास एसओपी तैयार कर रही है। इस एसओपी के आधार पर उन लोगों के प्रवेश को वर्जित किया जाएगा जो सनातन धर्म में आस्था नहीं रखते।

इसी दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को भी केदारनाथ में एंट्री नहीं मिलेगी? तो इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा- केदारनाथ में एंट्री के लिए सारा अली खान को पहले एफिडेविट देकर यह बताना होगा कि उनकी सनातन धर्म में आस्था है। वहीं, इस मामले पर कांग्रेस प्रवक्ता सुजाता पॉल ने कहा कि उत्तराखंड जैसा राज्य, जो महिलाओं के बलिदान से बना है, वहां किसी भी श्रद्धालु की आस्था पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सामाजिक विभाजन की राजनीति में असफल होने के बाद अब धार्मिक आस्था के मुद्दों को उठा रही है।

सारा अली खान कई बार
पहुंच चुकी हैं केदारनाथ
सारा अली खान फिल्म ह्यकेदारनाथह्ण बनने के बाद कई बार धाम में दर्शन करने आ चुकी हैं। अब तक उन्होंने बिना किसी रोक-टोक के मंदिर में दर्शन किए हैं। हालांकि नई व्यवस्था लागू होने के बाद उन्हें भी उसी प्रक्रिया का पालन करना होगा जो अन्य श्रद्धालुओं पर लागू होगी।
कांग्रेस प्रवक्ता बोलीं- क्या सब पर नियम लागू होगा
सुजाता पॉल ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पहले से ही एक बड़ा मुद्दा है, ऐसे में इस तरह के विवाद खड़े करना चिंता का विषय है।
सुजाता पॉल ने यह भी सवाल उठाया कि यदि किसी श्रद्धालु से शपथ पत्र मांगा जा रहा है, तो क्या यह नियम सभी पर समान रूप से लागू होगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि विभिन्न धर्मों से जुड़े राजनीतिक या सार्वजनिक जीवन के लोग चारधाम यात्रा करना चाहें, तो क्या उनसे भी इसी प्रकार के दस्तावेज मांगे जाएंगे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment