केकेआर के हर्षित राणा आईपीएल 2026 से बाहर

पथिराना भी चोटिल, टीम दोनों का रिप्लेसमेंट नहीं लेगी, रहमान की जगह मुजरबानी को चुना

ब्रह्मास्त्र जोहान्सबर्ग

कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। वे एक दिन पहले 15 मार्च को दिल्ली में बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड में छड़ी के सहारे चलते नजर आए थे। क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज ने लिखा कि हर्षित इस सीजन में नहीं खेलेंगे। उनके अलावा, श्रीलंका के मथीश पथिराना भी चोटिल हैं। दोनों गेंदबाज टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान अपनी-अपनी टीम से खेलते हुए चोटिल हुए थे। केकेआर ने दोनों गेंदबाजों के रिप्लेसमेंट नहीं लेने का फैसला किया है। मैनेजमेंट का मानना है कि टीम के पास पहले से पर्याप्त तेज गेंदबाजी विकल्प मौजूद हैं। इसमें वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कार्तिक त्यागी और आकाश दीप शामिल हैं।

प्रैक्टिस मैच में चोट लगी- हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण भारत की टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में चोट लगी थी। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई। उन्हें पूरी तरह फिट होने में समय लगेगा। राणा ने आईपीएल 2024 में 19 और 2025 में 15 विकेट लिए थे।

केकेआर को पथिराना के फिट होने की उम्मीद- श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना भी चोट के कारण फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि केकेआर उन्हें रिप्लेस नहीं करना चाहती क्योंकि फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि वे आईपीएल के दौरान किसी समय टीम से जुड़ सकते हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment