नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच में पुलिस को पता चला कि कॉल पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से की गई है। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से कॉल करने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है। कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी को 18 मार्च को सुबह करीब 11 बजे एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा कॉल आया था। तुगलक रोड थाने में उनकी तरफ से दी गई शिकायत के अनुसार, फोन करने वाले ने मंत्री को जान से मारने की धमकी दी और एमपी 5 जैसी बंदूकों का जिक्र किया।
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी