किसानों का समर्थन मूल्य, लोन -मुआवजे को लेकर प्रदर्शन:सौंपा ज्ञापन:पराली पर एफआईआर का विरोध सौंपा ज्ञापन

इंदौर। सोमवार को किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसान नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और सरकार व प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। किसानों ने अपनी सभी मांगें एडीएम रोशन राय के समक्ष रखीं और ज्ञापन सौंपा।किसानों का कहना है कि गेहूं की समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी की तारीख बार-बार बढ़ाई जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकार ने खरीदी की तारीख 10 अप्रैल तक बढ़ाई है, जबकि सहकारी समितियों में भुगतान की अंतिम तारीख 28 मार्च रखी गई ऐसे में किसान पैसे कैसे जमा करें?60% किसान डिफॉल्टर, ब्याज का बोझ-किसानों ने बताया कि ड्यू डेट नहीं बढ़ने के कारण करीब 60% किसान डिफॉल्टर हो गए हैं। अब उन पर 7% ब्याज और 14% पेनल्टी लग गई है, जिससे आर्थिक संकट और गहरा गया है। पिछले साल डिफॉल्टर किसानों को ब्याज वापस करने का वादा भी अब तक पूरा नहीं हुआ।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment