काम की धीमी गति पर सिंहस्थ मेला अधिकारी ने जताई नाराजगी; कंपनी पर ₹10 लाख का जुर्माना

उज्जैन।संभागायुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने सोमवार को सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत निर्माणाधीन जल परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिलारखेड़ी-सेवरखेड़ी परियोजना को नेट-जीरो एनर्जी मॉडल पर संचालित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना में काम की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने निर्माण कंपनी पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।उज्जैन में आगामी सिंहस्थ मेले को ध्यान में रखते हुए करीब 1500 करोड़ रुपए की लागत वाली सिलारखेड़ी-सेवरखेड़ी और कान्ह क्लोज डक्ट परियोजनाओं का जायजा लेने पहुंचे संभागायुक्त एक्शन मोड में नजर आए। कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना की धीमी गति पर उन्होंने सख्ती दिखाई और एक सप्ताह में कार्य में सुधार नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment