कानपुर में 5 साल में 1297 बच्चे लापता, यूपी में एक दिन में 22 बच्चे हो रहे चोरी

कानपुर। यूपी में एक दिन में करीब 22 बच्चे चोरी हो रहे हैं। पिछले 5 सालों में 41623 बच्चे चोरी हुए हैं। जिसमें 39646 बरामद किए गए। वहीं 1977 बच्चे अभी तक गायब हैं। जिनका पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में 1297 बच्चे चोरी हुए। जिसमें अभी भी 36 बच्चों का सुराग नहीं लग सका है। चोरी करने वाले गैंग में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। 21 फरवरी को पनकी थाना क्षेत्र कई कच्ची बस्ती से एक महिला चोर ने 2 साल की बच्ची को बोरे में भर लिया। बोरे के अंदर से बच्ची की रोने की आवाज आई तो आसपास के लोगों को शक हुआ। लोगों ने महिला को 100 मीटर दौड़ा कर पकड़ लिया। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद मासूम को पनकी पुलिस ने उसके माता- पिता को सौंप दिया।

1 दिसंबर को पनकी हनुमान मंदिर में सोनी अपनी 13 साल की बेटी और 2 साल के बेटे के साथ भीख मांगती है। सेन पश्चिम पारा के रहने वाले आॅटो चालक सचिन और उसकी पत्नी गरिमा ने 2 साल के बच्चे को चोरी कर लिया। 500 उउळश् की जांच करते हुए पनकी मंदिर से शास्त्रीनगर तक पहुंची। यहीं से सचिन और गरिमा 2 साल के बच्चे के साथ बरामद किए गए।

27 दिसंबर को शिवराजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (उऌउ) से रावलालपुर की अरुणा देवी अपने 3 साल के बच्चे सत्यम को रेबीज की वैक्सीन लगवाने गई थीं। यहां पूजा चौहान ने टॉफी का लालच देकर सत्यम को अपने पास बुलाया। फिर उसे अपने साथ ले गई। पुलिस ने पूजा को कल्यानपुर से पकड़ा था। पूजा शिवराजपुर थाना क्षेत्र के गौरान निवादा की रहने वाली है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment