ब्रह्मास्त्र श्योपुर
श्योपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मांगीलाल फौजी अपने साथियों के साथ नई दिल्ली में आयोजित वोट चोर-गद्दी छोड़ो रैली से लौटते समय अलवर (राजस्थान) में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस दुर्घटना की सूचना राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को दी। सूचना मिलते ही डोटासरा तत्काल एसमएस अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने घायलों की कुशलक्षेम जानी और उपचार की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
