महिदपुर रोड। करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेर पुर का तराना में आयोजित जन क्रांति न्याय आंदोलन अभियान के अन्तर्गत शौर्य यात्रा और जनसभा में शामिल होने जाते वक्त यहां बुधवार को महिदपुर रोड से निकालने के दौरान नगर तथा आसपास के गांवों के करणी सैनिक प रिवार पदाधिकारियों तथा सर्व समाज की और से नाग दा तिराहे पर ढोल ढमाके के साथ आतिशबाजी कर स्वा गत किया नागदा रोड पर मंच लगाकर उपस्थित युवाओं ने स्वागत कर करणी सेना जिंदाबाद के नारे लगायें इस दौरान करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह ने युवाओं को सं बोधित करते हुए कहा करणी सेना का एक मात्र उद्देश्य समाज के किसी भी तबके समुदाय के साथ अन्याय न होने देना है करणी सैनिक समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने में वरिष्ठ जनों के सहयोग से निरंतर कार्य कर रहे हैं यहां बड़ी संख्या उपस्थित युवाओं ने करणी सेना प्रमुख का जोश बढ़ाया। करणी सेना प्रमुख का ईसन खेडी तिराहे पर भी वहां के आस पास के युवाओं ने स्वागत किया करणी सेना के पदाधिकारियों ने बताया जैन क्रांति यात्रा का समापन 21 दिसंबर को हरदा में होगा।
संबंधित समाचार
-
सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा आठवीं के स्कूली बच्चों का दीक्षांत समारोह आयोजित
महिदपुर रोड। सरस्वती शिशु मंदिर बपैया में कक्षा अष्टमी के छात्र-छात्राओं का ‘दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया... -
कसेरा समाज द्वारा फाग उत्सव मनाया तथा महिला शक्ति का किया सम्मान
ब्यावरा। कसेरा समाज ब्यावरा के द्वारा राजगढ रोड स्थित सत्यगंगा टेन्ट हाउस पर फाग उत्सव और... -
शीतला सप्तमी पर ठन्डे पानी से नहा कर शीतला माता को लगाया बासी खाने का भोग
कानड़। शीतला सप्तमी पर सुबह 5 बजे से ही शीतला माता की पूजा करने के लिए...