नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिग्गज कमेंटेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने रंगभेद का आरोप लगाते हुए बीसीसीआई का कमेंट्री पैनल छोड़ दिया है। शिवरामकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा- ‘मैं बीसीसीआई के लिए कमेंट्री से संन्यास ले रहा हूं।’ 60 साल के इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि 23 साल के करियर में उन्हें टॉस और प्रेजेंटेशन जैसे अहम मौकों के लिए इस्तेमाल नहीं किया गया, जिससे वे निराश थे। पूर्व लेग स्पिनर ने लिखा कि नए कमेंटेटरों को मौके मिलते रहे, जबकि उन्हें लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया। शिवरामकृष्णन ने यह भी कहा कि उनके रिटायरमेंट के पीछे टीवी प्रोडक्शन से जुड़ी एक बड़ी कहानी है, जो जल्द सामने आएगी।
कमेंटेटर शिवरामकृष्णन ने रंगभेद के आरोप लगाए बीसीसीआई पैनल छोड़ा