उज्जैन। बिरला अस्पताल चौराहा पर मंगलवार-बुधवार रात बाइक पर सवार लोकेश पिता किशोर कुमार माली 20 साल निवासी भानपुरा मंदसौर हाल मुकाम महाशक्ति नगर को बाइक पर सवार अज्ञात 2 युवकों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल लोकेश ने बताया कि वह घर लौट रहा था, उसी दौरान बाइक से आये 2 युवकों ने कट मारा। इसी को लेकर उनसे देखकर बाइक चलाने की बात कहीं तो उन्होने विवाद करते हुए पहले थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की और चाकू मार दिया। वह दोनों को पहचानता नहीं है। मामले में माधवनगर थाना पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर अज्ञात युवकों के खिलाफ चाकू मारने का प्रकरण दर्ज कर बिरला अस्पताल चौराहा पर लगे सीसीटीवी कैमरों से उनकी पहचान करने और गिरफ्तारी की बात कहीं है।
तराना तहसील के हेलावाड़ी में बीती रात घर के सामने र्इंट जमाने की बात पर आरिफ पिता असलम खां और आमिन पिता शाकीर खां के बीच विवाद हो गया। दोनों के परिवार भी आमने-सामने हो गये और लात-घंसू चल पड़े। विवाद में महिलाएं भी आ गई। दोनों ओर से जान से मारने की धमकी दी गई। आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया। दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करने लगे। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
कट मारने की बात पर बाइक सवार अज्ञात युवकों ने मारे चाकू,चले लात-घूंसे