उज्जैन रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में व्यापक बदलाव,10फरवरी से प्रभावी होंगे उज्जैन स्टेशन पर 30 से अधिक ट्रेनों के प्लेटफार्म में परिवर्तन -अधिकांश सुपर फास्ट एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों के प्लेटफार्म में परिवर्तन किया गया

उज्जैन । अगर आप मंगलवार को उज्जैन रेलवे स्टेशन से गांधी धाम एक्सप्रेस में बैठने जा रहे हैं तो सजग हो जाएं , यह ट्रेन सोमवार से 01 नंबर प्लेटफार्म की बजाय 5 नंबर पर आएगी। ऐसा न हो कि आप पूर्व प्लेटफार्म पर खडे रह जाएं और ट्रेन आकर निकल जाए। गांधी धाम ही नहीं ऐसी 30 ट्रेनों के प्लेटफार्म में पश्चिम रेलवे ने उज्जैन स्टेशन पर परिवर्तन किया है। यह परिवर्तन 10 फरवरी 2026 से प्रभावी होगा।
पूर्व की तरह एक नंबर  यात्रियों की सुविधा, सुगम आवागमन तथा सभी प्लेटफार्मों के समान उपयोग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल द्वारा उज्जैन रेलवे स्टेशन पर एक महत्वपूर्ण सुधार किया गया है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार इस बदलाव से विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों तथा दिव्यांग यात्रियों को लाभ होगा, क्योंकि अब उन्हें स्टेशन के अंतिम छोर तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कई ट्रेनों को बीच के प्लेटफार्मों से प्लेटफार्म क्रमांक 1 अथवा 8 पर शिफ्ट किया गया है, जिससे यात्रियों को प्लेटफार्म तक पहुंचने में आसानी होगी।
प्लेटफार्मों का एक सा उपयोग-
इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर बढ़ते यात्री दबाव को कम करना, भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाना तथा स्टेशन संचालन को अधिक व्यवस्थित एवं सुचारू बनाना है। प्लेटफार्म परिवर्तन के बाद यात्रियों को प्लेटफार्म तक पहुंचने में अधिक सुविधा होगी और उनका यात्रा अनुभव
सुरक्षित एवं सहज बनेगा। इस नई व्यवस्था से प्लेटफार्म क्रमांक 1 तथा उससे जुड़े सर्कुलेटिंग
एरिया में भीड़भाड़ एवं कंजेशन कम होगा, साथ ही प्लेटफार्म क्रमांक 8 की उपयोगिता भी बढ़ेगी।
रेलवे ने की तैयारी-
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड, उद्घोषणा प्रणाली तथा स्टाफ की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि यात्रियों को समय पर सही जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा सके। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान स्टेशन पर
लगे सूचना बोर्ड एवं उद्घोषणाओं पर ध्यान दें तथा आवश्यकता होने पर रेलवे कर्मचारियों से संपर्क करें। यात्री रेलवन ऐप एवं एनटीईएस ऐप जैसे ऑनलाइन माध्यमों से भी ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान के प्लेटफार्म की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्‍लेटफार्म परिवर्तित ट्रेनें-

इंदौर- शहीद कैप्‍टन तुषार महाजन सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस,कामाख्‍या डॉ. अम्‍बेडकर नगर एक्‍सप्रेस,नागपुर इंदौर सुपर फास्‍ट एक्‍सप्रेस,प्रयागराज-डॉ. अम्‍बेडकर नगर एक्‍सप्रेस
गांधीधाम-इंदौर सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस,इंदौर –बिलासपुर एक्‍सप्रेस, इंदौर – दौंड सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस,
इंदौर – मुम्‍बई सेंट्रल अवंतिका सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस,इंदौर असारवा एक्‍सप्रेस ,  मन्‍नारगुड़ी – जोधपुर सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस,वाराणसी –इंदौर एक्‍सप्रेस,यशवंतपुर –डॉ. अम्‍बेडकर नगर एक्‍सप्रेस,बरेली- इंदौर एक्‍सप्रेस,इंदौर ऊना हिमाचल एक्‍सप्रेस ,मदुरै-बीकानेर सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस,ग्‍वालियर-दौंड सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस,इंदौर-गांधीधाम एक्‍सप्रेस,तिरुवनंतपुरम उत्‍तर-इंदौर एक्‍सप्रेस,वाराणसी इंदौर एक्‍सप्रेस।

पैसेंजर ट्रेनें-
नागदा-उज्‍जैन पैसेंजर, उज्‍जैन-रतलाम मेमू,उज्‍जैन-इंदौर मेमू,उज्‍जैन-नागदा पैसेंजर,उज्‍जेन इंदौर पैसेंजर,भोपाल उज्‍जैन पैसेंजर,इंदौर-उज्‍जैन मेमू,इंदौर-उज्‍जैन मेमू,उज्‍जैन – भोपाल पैसेंजर,नागदा-उज्‍जैन पैसेंजर,रतलाम-उज्‍जैन मेमू, चित्‍तौड़गढ़ – उज्‍जैन मेमू

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment