राजगढ़-ब्यावरा । कायस्थ समाज के पत्रकारों व समाज सेवियो के सम्मान को लेकर सुरुचि नगर कोटरा मे सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम मे चालीस से अधिक भोपाल के स्थानीय कायस्थ पत्रकार एवम सामाजिक संगठनो के अध्यक्षो को सम्मान के लिए आमंत्रित किया। ईरावती चित्रगुप्त संस्कृति एवम सामाजिक न्यास की ओर से सामुदायिक भवन मे होली मिलन के साथ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कायस्थ समाज के लोगो ने गुलाब के फूलो से होली खेलकर एक दूसरे को बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम के आयोजक ओ पी श्रीवास्तव, पंकज कुलश्रेष्ठ ने चालीस से अधिक कायस्थ समाज के पत्रकार एवम सामाजिक संगठनो के अध्यक्षो को सम्मान दिया। मुख्य अतिथि मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, विधायक भगवान दास सबनानी ने पत्रकारिता एवं समाज सेवा क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वालो को शॉल, श्रीफल के साथ सम्मान मे कलम भेट कर शुभकामनाये दी। श्री सारंग ने अपने उदबोधन मे कहा कि इस तरह के आयोजन नई पीढी को प्रेरणा देते है और सांस्कृतिक परंपराओ को जीवित भी रखते है। इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए। सम्मान के अवसर पर भोपाल नगर निगम के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी भी उपस्थित रहे।
ईरावती चित्रगुप्त संस्कृति न्यास ने किया कायस्थ पत्रकारों व समाजसेवियों का सम्मान