तेल अवीव/तेहरान।अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 16वां दिन है। इस बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि अगर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जिंदा हैं तो उन्हें ढूंढकर मारेंगे।अल जजीरा के मुताबिक, IRGC ने कहा, “बच्चों का हत्यारा अगर जीवित है, तो पूरी ताकत से उसका पीछा करेंगे और उसे मारेंगे।”दरअसल, 13 मार्च को नेतन्याहू का एक वीडियो संदेश सामने आया था। इस वीडियो के एक फ्रेम में उनकी दाईं हाथ में छह अंगुलियां दिखाई देने का दावा किया गया। इसके बाद कुछ यूजर्स ने वीडियो को एआई या डीपफेक बताया था। लोगों का कहना था कि, यह असली नेतन्याहू नहीं हैं।
इसके बाद दावा किया गया कि ईरान के हमले में नेतन्याहू की हत्या हो गई या वे जर्मनी भाग गए हैं। पीएम कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित हैं और ऐसी खबरें फेक न्यूज हैं।