मुंबई। मिडल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान के कारण शेयर बाजार में आज यानी 9 मार्च को बड़ी गिरावट है। सेंसेक्स करीब 2,300 अंक (2.80%) नीचे 76,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 700 अंक (2.80%) की गिरावट है, ये 23,750 कारोबार कर रहा है। आज बैंक, आॅटो, मेटल, एनर्जी और एफएमसीजी शेयरों में ज्यादा बिकवाली है। ईरान-इजराइल युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ने का डर। कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भारत का इंपोर्ट बिल और महंगाई बढ़ेगी। अमेरिका और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर। कच्चा तेल 9 दिन में 48% चढ़ा मिडल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड आॅयल) के दाम साढ़े तीन साल के हाई पर पहुंच गए हैं।
ईरान जंग से सेंसेक्स 2,300 अंक गिरकर 76,500 पर आया