इन्फ्लुएंसर पर इंदौर में एफआईआर दर्ज:वीडियो में सांसदको लेकर आपत्तिजनक शब्द कहे

इंदौर।इंदौर क्राइम ब्रांच ने उत्तरप्रदेश के एक इन्फ्लुएंसर के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई भागीरथपुरा कांड के बाद बनाए गए एक वीडियो को लेकर की गई है।क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि उत्तरप्रदेश निवासी इन्फ्लुएंसर जतिन मिश्रा ने इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी के मामले को लेकर एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में उसने ग्वालियर और मंदसौर के साथ इंदौर का भी उल्लेख किया है। जतिन ने वीडियो में कहा कि इंदौर पहुंचा तो सांसद मिल गए, बोले जतिन अब आज और रुको कल चले जाना।

हमने उनकी बात मान ली। जब सुबह आने लगा तो सांसद जी बोले जतिन जब चार दिन रुक ही गए हो, तो चार दिन और रुक जाओ। इंदौर की हवा, पानी और स्वच्छता देखो, उसके बाद जाना। हमने कहा सांसद जी आपके इंदौर का दूषित पानी पीने से 20 लोगों की मौत हो गई और आप चाहते हैं कि हम भी इंदौर में रहकर इंदौर का पानी पिएं और हमारे घर हमारी लाश वापस जाए। तो सांसद जी ने कहा क्या यार जतिन तुम उन ….. जैसे लोगों के मरने पर अफसोस कर रहे हो।हम तुम्हारे लिए बढ़िया मिनरल वॉटर का प्रबंध कर देंगे। हमने कहा सांसद जी हम रुक नहीं पाएंगे। तो सांसद जी ने कहा रुकना तो पड़ेगा। वरना दोबारा हमारे इंदौर की तरफ दिखाई मत पड़ना। हमने कहा कैसी बात कर रहे हैं सांसद जी। बगल में खड़ा सांसद का चम्चा बोला तू सांसद जी से जवान लड़ाएगा। जैसा सांसद जी कह रहे हैं वैसा करो। इसके बाद जतिन ने सांसद शंकर लालवानी को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। जतिन ने वीडियो में आगे कहा कि जिनके संसद क्षेत्र के लोग मर रहे हों और उन्हें संवेदना व्यक्त करने की तमीज न हो, ऐसे लोग जनप्रतिनिधि बनेंगे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment