इंदौर में ईद-ए-मिलादुन्नबी आज
जुलूस, लंगर, सामान वितरण और सामूहिक निकाह होंगे आयोजित
👉 पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश का दिन ईद-ए-मिलादुन्नबी आज पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
प्रमुख कार्यक्रम
-
सुबह 9 बजे – जूना रिसाला, गली नंबर 1 में कुरान खानी और गरीबों को ज़रूरत का सामान वितरण।
-
लंगर तक्सीम – कई स्थानों पर हलवा, मिठाइयाँ और अन्य व्यंजन बाँटे जाएंगे।
-
सामूहिक निकाह –
-
मस्जिद सिद्दिक-ए-अकबर (स्कीम 71) – 26 जोड़ों का तीसरा इज्तेमाई निकाह, गृहस्थी का सामान भी दिया जाएगा।
-
कड़ावघाट बड़ी मस्जिद – दावते-इस्लामी की जानिब से निकाह कार्यक्रम।
-
जुलूस के कार्यक्रम
-
सोमवार सुबह 6:30 बजे – जामा मस्जिद से बड़ा जुलूस निकलेगा, जो बजरिया होते हुए बड़वाली चौकी पहुंचेगा।
-
चंदन नगर, आजाद नगर, रानीपुरा सहित अन्य मुस्लिम बाहुल्य बस्तियों में भी जुलूस निकलेंगे।
शहरकाजी की अपील
-
शहर काजी डॉ. इशरत अली ने मुस्लिम युवाओं से अपील की कि वे जुलूस में पैगंबर का पैगाम देते हुए शांतिपूर्ण ढंग से शामिल हों।
-
डीजे और शोर-शराबे से परहेज़ करने की हिदायत दी गई है।
धार्मिक स्थलों की रौनक
-
शहर की मस्जिदें और दरगाहें सजाई गईं।
-
कई इलाकों में रोशनी और झंडों से माहौल खुशनुमा।
