ब्रह्मास्त्र इंदौर
इंदौर एयरपोर्ट पर आज सुबह 6:30 बजे इंदौर से उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट में उड़ान के लगभग आधे घंटे बाद तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग इंदौर में कराई गई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में अचानक एक जोर का झटका महसूस हुआ, जिसके कुछ ही देर बाद पायलट ने फ्लाइट को वापस इंदौर लाने की घोषणा की। फ्लाइट की इंदौर में सुबह 7:15 बजे सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इंदौर लौटने के बाद आगे की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। यात्रियों को टिकट का पैसा वापस करने या अपनी बुकिंग को रीशेड्यूल करने का विकल्प दिया गया है।
