नई दिल्ली। दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट 6ए 2006 तकनीकी खराबी के कारण गुरुवार सुबह वापस दिल्ली लौट आई। फ्लाइट में क्रू मेंबर्स सहित 180 लोग सवार थे। इससे पहले बुधवार को एअर इंडिया की 3 फ्लाइट कैंसिल की गईं थीं। इनमें दिल्ली-बाली, टोरंटो-दिल्ली और दुबई-दिल्ली वाली उड़ानें शामिल हैं। सबसे पहले दिल्ली से बाली जा रही फ्लाइट एआई2145 बीच रास्ते से ही दिल्ली लौटी। एयरलाइन ने बताया यह फैसला बाली एयरपोर्ट के पास ज्वालामुखी विस्फोट की खबरों के कारण यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया। इसके बाद टोरंटो से दिल्ली वाली फ्लाइट एआई188 कैंसिल की गई। फ्लाइट में यात्री सवार हो चुके थे, उन्हें उतारा गया।
इंडिगो के विमान में तकनीकी खराबी, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग
