सिंगरौली।सिंगरौली जिले के आदिवासी बहुल इलाकों से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले की जमीनी समस्याओं से अवगत कराया, जिसके बाद राहुल गांधी ने सिंगरौली आने का आश्वासन दिया।यह मुलाकात लोकसभा के भीतर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चेंबर में हुई। प्रतिनिधिमंडल ने विस्थापन, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानियों को विस्तार से रखा।मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद रही-
आदिवासियों ने बताया कि सिंगरौली जिले में औद्योगिक गतिविधियों और खनन परियोजनाओं के कारण वे लंबे समय से विस्थापन, मुआवजा और पुनर्वास की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी चिंताजनक है।मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। उन्होंने आदिवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी को सिंगरौली आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया, ताकि वे स्वयं क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का जायजा ले सकें।