उज्जैन। आगर रोड पर हुए युवक के हत्याकांड में चिमनगंजमंडी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह हत्या लिफ्ट मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद की गई थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा महज चार घंटे में कर दिया था।यह घटना 2 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8 बजे सामने आई, जब आगर रोड किनारे एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान उज्जैन के बेगमबाग कॉलोनी निवासी भुरु उर्फ आरिफ के रूप में हुई। पुलिस ने एफएसएल टीम और फोटोग्राफर की मदद से घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस-गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से दो का पुलिस ने घटनास्थल पर जुलूस भी निकाला। इससे पहले एक आरोपी पकड़ा जा चुका था, जिसके बाद दो अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
आगर रोड हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, जुलूस निकाला:लिफ्ट मांगने के विवाद में की थी हत्या