आंध्र प्रदेश में आईएएस अफसर की बेटी ने फांसी लगाई

ब्रह्मास्त्र ताडेपल्ली

आंध्र प्रदेश में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चिन्ना रामुडु की 25 साल की बेटी माधुरी साहितिबाई ने अपने मायके ताडेपल्ली में आत्महत्या कर ली। रविवार को माधुरी के बाथरूम से बाहर न निकलने पर परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ा। वह फांसी पर लटकी मिली।
जांच में यह सुसाइड का मामला निकला है। माधुरी ने कुछ महीने पहले अपने पति राजेश नायडू पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था। माधुरी और राजेश ने 5 मार्च 2025 को प्रेम विवाह किया और 7 मार्च को अपने-अपने परिवारों को इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद शादी रजिस्टर भी कराई गई थी। प्रेम संबंध के दौरान माधुरी ने बैकलॉग की वजह से अपना बीटेक कोर्स बीच में ही छोड़ दिया था।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment